प्रदेश

शहपुरा में विधायक मरावी ने बारबेल्स जिम का किया शुभारंभ….

शहपुरा: नगर के निवास मार्ग में रविवार की देर शाम स्थानीय विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी,वरिष्ठ पत्रकार आशीष शुक्ला एवं परव जैसवाल,योगेश अग्रवाल के द्वारा बारबेल्स जिम का शुभारंभ किया गया इस दौरान नगर के रिटायर्ड शिक्षक केडी साहू,योगेंद्रप्रताप चौहान,पंकज साहू,रंजीत साहू, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अमित कछवाहा,अनिल साहू,काशी अग्रवाल ,नरेंद्र साहू,राजेश साहू सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, इस दौरान विधायक ने कहा कि अगर हम खुद को व्यायाम करके फिट रखते हैं तो बहुत सी बीमारिया हमसे खुद-ब-खुब दूर हो जाती हैं। जीवन के सूखों में पहला सुख निरोगी काया ही है। अर्थात अगर मनुष्य रोग मुक्त है तो यह जीवन का सबसे बड़ा सुख है। उन्होंने बताया की वर्तमान समय बदलते खानपान के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगा है। वें बिना व्यायाम किए इस खानपान के कारण बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में उन्हें बहुत सी दवाईयों का सहारा लेना पडता है। सिर्फ व्यायाम ही है जिसे करके इन दवाईयों से मुक्ति पाई जा सकती है और खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button