प्रदेश
जिला मुख्यालय से भाजपा को पहला झटका जनपद पंचायत डिण्डोरी में गोंडवाना का कब्जा

डिण्डोरी। अब तक डिण्डोरी जनपद पंचायत में एकक्षत्र राज करने वाली भाजपा को बड़ा झटका लगा है और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की आशा सिंह ने अध्यक्ष की कुर्सी छीन ली है, भाजपा संगठन की सबसे बड़ी हार के रूप के इसे देखा जा सकता है। भाजपा ने सदस्यों को जिताने अथवा जीत के बाद समीकरण बैठाने में निष्क्रिय भूमिका में रही जिसका परिणाम यह हुआ कि भाजपा के हाथ से मुख्यालय की सीट निकल गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते, वरिष्ठ नेता हरेंद्र मार्को की कुशल रणनीति का परिणाम यह रहा है कि भगवा से जनपद पीले में परिवर्तित हो गई।
