प्रदेश
जिला पंचायत के खुले परिसर में शपथ ग्रहण

डिण्डोरी। अंततः नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, सदस्य हीरा रुदेश परस्ते, रेखा आर्मो और शकुन कुशराम ने जिला पंचायत के खुले परिसर में शपथ ली, इसके पहले सभी सदस्यों ने जिला पंचायत के शपथ समारोह का बहिष्कार किया था, कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठे थे प्रशासन के समन्वय के बाद सभी ने जिला पंचायत के बाहर खुले परिसर में शपथ ली। विधायक ओमकार मरकाम, भूपेंद्र मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां मौजूद रहे।