प्रदेश
SHAHPURA:अजाक्स ने मनाया विश्व आदिवासी, मूलनिवासी दिवस


काशी अग्रवाल, लोकविचार 9अगस्त2022
शहपुरा।अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन (अजाक्स)डिंडोरी द्वारा शहपुरा कृषि उपज मंडी प्रांगण में विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस के अवसर पर स्थापित आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादगी पूर्ण उत्साह पूर्वक विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं द्वारा सामाजिक एकता संस्कृति शिक्षा हक अधिकार एवं सामाजिक उत्थान के संबंध में अपनी-अपनी बातें रखीं गई।
