प्रदेश
हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस बल के द्वारा नगर में निकाली गई विशाल रैली


डिंडोरी- हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय से विशाल रैली निकाली गई जिसमें सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। रैली में मुख्य रूप से एसडीएम बलवीर रावण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, कोतवाली प्रभारी सी के सिरामे, यातायात प्रभारी राहुल तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी व शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओ के साथ ही अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बडी संख्या में शामिल हुए और देशभक्ति नारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत घरों में झंडा फैहराने के लिए नगर वासियों को जागरूक किया गया।
