जनपद पंचायत बजाग में हुआ ध्वजारोहण, छात्र- छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी,तिरंगा रैली बनी आकर्षण का केंद्र


लोकविचार बजाग
आजादी के 75 साल पूरे होने और 76वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। जनपद पंचायत सहित बजाग अंचल में जगह जगह ध्वजारोहण करते हुए वीर सपूतों को याद किया गया। ध्वजारोहण थाना प्रभारी गिरवर सिंह उइके के मार्गदर्शन में थाना परिसर बजाग, वन परिक्षेत्र बजाग, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बजाग, गांधी चौक बजाग, ग्राम पंचायत पडरिया डोंगरी, ग्राम पंचायत बजाग माल, आ जा उचित मूल्य दुकान बजाग, कृषि विभाग बजाग, सहित अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात नगर में प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें अनेक गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र छात्राएं एक लगभग 200 मी के तिरंगे के साथ रैली में शामिल हुए। जो कि आकर्षण का केंद्र रहा। खबर यह है कि पूरे अंचल में ग्राम वासियों के द्वारा हमारे स्वतंत्रता सेनानी और शहीद ए आज़म सहित सभी वीर सपूतों को याद किया गया।
