प्रदेश

मृतक को ट्यूब के सहारे पहुँचाया गया गाँव तक…

एक तरफ पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो वही दूसरी तरफ आदिवासी डिंडोरी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आपका दिल भी कांप उठेगा। जी हाँ जहाँ डिंडोरी जिला चिकित्सालय से मृतक घोषित व्यक्ति को सरकारी एम्बुलेंस की मदद से गाँव तक भेजा गया पर एक गाँव को दूसरे गांव से जोड़ने नदी पर बारिश के चलते बाढ़ आई हुई थी तो ग्रामीणों ने ट्यूब के सहारे मृतक के शव को ट्यूब में रखकर तैर कर अपनी जान जोखिम में डाल गाँव लेकर पहुँचे और तब जाकर मृतक का अंतिम संस्कार किया जा सका।
जानकारी के अनुसार वीडियो अनूपपुर जिला और डिंडोरी जिला के बीच नर्मदा नदी का बताया जा रहा है जहाँ अनूपपुर जिला के ग्राम ठाड़पथरा एवं डिंडोरी जिला के बजाग जनपद क्षेत्र की ग्राम पथरकूचा के बीच नर्मदा नदी बहती है जहाँ बाढ़ आने से ऐसे हालात बने है।अनूपपुर जिला के ठाड़पथरा निवासी 55 वर्षीय विषमत नंदा को दिल का दौरा पड़ने पर नजदीकी इलाज के लिए डिंडोरी जिला चिकित्सालय परिजन व ग्रामीण लेकर पहुँचे थे लेकिन नर्मदा नदी में बाढ़ के चलते उंन्हे ट्यूब के सहारा लेना पड़ा था, लेकिन परिजन उंन्हे बचा नही सके। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उनकी रविवार की दोपहर मौत हो गई,तब सरकारी एम्बुलेंस की मदद से मृतक के पार्थिक शरीर को बजाग जनपद क्षेत्र के ग्राम पथरकूचा तक लाया गया,जहा से बाढ़ ग्रस्त नर्मदा नदी को ट्यूब के सहारे परिजन व ग्रामीण तैर कर पार कर गाँव ठाड़पथरा लेकर पहुँचे और मृतक विषमत नंदा का अंतिम संस्कार किया।
ग्रामीणों की मांग है कि हर बारिश में ऐसे हालात बनते है जिसके चलते ठाड़पथरा के ग्रामीणों को इलाज सहित दूसरी आवश्यकता के लिए एक मात्र मार्ग से आवागमन करना पड़ता है जहाँ पर पुल बनाया जाए ताकि आगामी समय मे ऐसी परेशानियों का सामना ग्रामीणो को न करना पड़े।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button