प्रदेश

राशन वितरण में संचालक कर रहा गडबडी,थाना पहुंच पीड़ितों ने की शिकायत

लोकविचार


शहपुरा- एक ओर सरकार सभी पात्र हितग्राहियो के लिए राशन उपलब्ध कराने हेतु तमाम तरह के दिशा निर्देश आये दिनो जारी करती रहती है उसके बाद भी वर्तमान में सोसायटी से राशन वितरण में जिम्मेदारो व्दारा गडबडी करने के मामले सामने आते रहते है कूछ ऐसा ही मामला रविवार को उस वक्त सामने आया जब नगर के वार्ड क्रमाक 15 में स्थित शारदा उपभोक्ता भण्डार से सम्बधित हितग्राही बडी सख्या में हिंदू जागरूक अभियान के सदस्यो के साथ एकत्रित होकर पुलिस थाना शहपुरा पहुचे व आरोप लगाया कि शारदा उपभोक्ता भण्डार के सचालक कपिल गुप्ता व्दारा राशन वितरण में फिगंर न लगने का बहाना बताकर गडबडी की जा रही है वही मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर ही तहसीलदार शहपुरा अम्रत लाल धूर्वे एव कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जंयत असाटे पहुचे व पीडितो का बयान लेते हुए दोषियो के विरूध्द कार्यवाही करने की बात कही वही उपरोक्त मामले से जाहिर होता है कि जब नगर में राशन वितरण में गडबडी की शिकायते आ रही है तो ग्रामीणो क्षेत्रो के क्या हाल होगे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button