कल्याण केंद्र बरगांव:नि:शुल्क विशाल चिकित्सा शिविर की तैयारियां जोरों पर, देश के महत्वपूर्ण अनुभवी चिकित्सक करेंगे मरीजों का इलाज….

शहपुरा -आगामी दिनांक 9 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव में आयोजित होने वाले विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर की तैयारियां जोरों पर है जनजाति कल्याण केंद्र प्रकल्प के द्वारा शिविर को सफल बनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं आज कल्याण केंद्र चिकित्सा शिविर स्थल का सेवानिवृत्त आईएएस वेद प्रकाश सिंह शैलेश मिश्रा सहित कल्याण केंद्र के अध्यक्ष एम एल साहू शिविर के प्रभारी डॉ सी एस भवेदी प्रकल्प के प्रभारी जाम सिंह स्वास्थ्य विभाग से डॉ राजीव साहू खेम शंकर साहू प्रवीण उपाध्याय कार्यक्रम मीजिया पंकज साहू ने शिविर की तैयारियों का जायजा लिया चिकित्सा शिविर में देश के महत्वपूर्ण अनुभवी चिकित्सक विशेषज्ञ नाक कान गला नेत्र किडनी हृदय रोग सिकल सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जाएगा साथ ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का बड़े अस्पतालों पर निशुल्क इलाज एवं सर्जरी की जाएगी मेडिकल बोर्ड के द्वारा दिव्यांग का प्रमाण पत्र कृतत्रम उपकरण मुख्यमंत्री राज्य बीमारी सहायता के प्रकरण बनाए जाएंगे।
