प्रदेश
प्रभारी प्राचार्य पर तानाशाही का आरोप लगा ABVP ने कालेज में की तालाबंदी

शहपुरा – बुधवार को शहपुरा स्थित मॉडल कालेज एवम शासकीय महाविद्यालय में अखिल विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों एवम समर्थक छात्र छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए दोनो ही कालेजों में तालाबंदी की साथ ही इस दौरान प्रभारी प्राचार्य के विरुद्ध नारेबाजी की ,जानकारी अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रभारी प्राचार्य को हटाने सहित कुछ और मांगे है।
