प्रदेश

प्रभारी प्राचार्य को हटाने एबीवीपी ने सीएम का काफिला रोक सौंपा ज्ञापन

शहपुरा-शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान का आगमन शहपुरा में हुआ था जहां पर हैलीपेड स्थल से कार्यक्रम स्थल तक निकलने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिला को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रोका और इस दौरान उनके व्दारा नारे लगाये गये विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सुनो हमारी पुकार बाहर करो प्रभारी प्राचार्य बाबू को बाहर करो बाहर करो के नारे लगाए ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता से अपनी बात रख कर कहा कि प्राचार्य विगत 15 वर्षों से स्नातक महाविद्यालय में पदस्थ है व उन पर अनेको लापरवाही से जुडे आरोप है कार्यकर्ताओ ने इस विषय को लेकर शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन भी सौंपा।वही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आपकी सभी समस्याओ,मागो का निराकरण किया जावेगा।ज्ञापन सौपने के दौरान प्रमुख रूप से भाग संयोजक नीरज सिंह राजपूत,नगर मंत्री शुभान्शु साहू, नगर सहमंत्री मानती तेकाम, पूर्णिमा साहू, आयुष धर बड़गैया, नगर एस.एफ.एस. प्रमुख आदित्या गुप्ता,एस.एफ.डी. प्रमुख इशान् पाठक, श्रुति रजक, नगर कला मंच प्रमुख दिव्यंशा वंशकार,मिनाक्षी सोनी, क्रीडा प्रमुख लक्ष्मी झारिया ,सेजल चौहान,आकांक्षा मिश्रा, आदर्श तिवारी, अरुण झारिया अंकित मिश्रा, आदर्श त्रिपाठी, आदित्य तिवारी ,वासु यादव ,यश साहू, गगन कछवाहा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button