प्रदेश

SHAHPURA:नगर की जल सप्लाई की समस्या का निदान सात दिवस में होगा-कलेक्टर.. नगर परिषद कार्यालय में कलेक्टर ने ली मीटिंग

शहपुरा।डिण्डौरी जिला में पदस्थापना के साथ ही चर्चाओ में आये कलेक्टर विकास मिश्रा ने सोमवार की देर शाम नगर परिषद कार्यालय पहुच मीटिग कक्ष में नप के जनप्रतिनिधियो सहित अधिकारी एव कर्मचारियो की मीटिग ली इस दौरान उन्होने कहा कि नगर में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रमिकों के लिए सुविधा उपलब्ध कराना,नगर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रमुखता से सुधारने,ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, सब्जी मंडी व्यवस्थित करने,आवास योजना लाभार्थियों के वार्ड वार नाम लिखने,दीवालों पर कल्याणकारी योजनाओ के विज्ञापन लिखने सहित 19जनवरी को सामूहिक विवाह/निकाह शहपुरा में आयोजित करने के सम्बन्ध में जानकारी व आवश्यक दिशा निर्देष दिये गये। वही मीटिग उपरान्त पत्रकारो व्दारा पूछे गये सवालो का जवाब देते हुए कलेक्टर ने कहा कि नगर में व्याप्त जल समस्या का निदान आगामी सात दिवस में किया जावेगा।गौरतलब है कि नगर में जल सप्लाई बिलगढा बांध से होती है परन्तु वहा पर जारी लो बोल्टेल की समस्या के कारण नगर की जल सप्लाई व्यवस्था वर्तमान में प्रभावित है।


जल्द हटेगी शराब दुकान

मीटिग समाप्ति के बाद कलेक्टर विकास मिश्रा से जब वार्ड क्रमाक एक के नागरिको ने पूछा की शराब दुकान रिहायशी क्षेत्र से कब तक हटेगी तो उन्होने कहा कि जनवरी के प्रथम सप्ताह तक शराब दुकान वहा से हट जावेगी।

हास्पिटल की व्यवस्था सुधारने दिये निर्देश

वही मीटिग के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने उपस्थित बीएमओ डा एस परस्ते को निर्देषित करते हुए कहा कि हॉस्पिटल में व्यवस्था एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जावे। बड़ा हो या छोटा जाना सबको सरकारी हॉस्पिटल में है इसलिए सुविधाजनक हो साथ ही उपस्थितो को सचेत करते हुए कहा कि योजनाओ का लाभ दिलवाने के नाम पर सक्रिय दलालों से बचें,प्रत्येक संस्था में दिव्यांग के लिए सुविधा जनक यूरिनल टॉयलेट जरूरी है उसकी व्यवस्था की जावे।

इनकी रही उपस्थिति कलेक्टर व्दारा ली जा रही मीटिग के दौरान प्रमुख रूप से एसडीएम काजल जावला,नप अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल,उपाध्यक्ष मुकेश साहू,पार्षद अमरवती साहू,मीरा बनवासी ,राजकुमारी रजक ,अनामिका गुप्ता ,प्रभात झारिया, देवेंद्र बनवासी ,सुरेंद्र साहू,भजन दास चक्रवर्ती,राजकुमारी वनवासी सहित बीएमओ सत्येंद्र परस्ते,एसडीओपी श्री अविन्द्रा,नगर निरीक्षक अखलेश दाहिया,तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे,सीएमओ राजेश मार्को सहित नगर परिषद का अमला मौजूद रहा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button