प्रदेश

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे व पूर्व केबिनेट मंत्री के प्रयासों से जिले की चार सडकें हुई स्वीकृत..राज्यपाल के प्रवास के दौरान सडकों की मांग की गई थी

डिण्डौरी। जिले में चार सडकों के निर्माण के लिये मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है इन सडकों में विक्रमपुर से दुहनिया मार्ग लंबाई 17.50 किमी के लिये 396.87 लाख रू, गाडासरई बच्छरगांव झिंझरी बौना मार्ग लंबाई 10 किमी के लिये 226.63 लाख रू, गाडासरई-बजाग मार्ग लबाई 14.40 किमी के लिये 361.58 लाख और रूसा-बरनई-मेढाखार-पकरीसोढा मार्ग लंबाई 12 किमी के लिये 329.11 लाख रू की स्वीकृति जारी की गई है। उक्त सडकों के नव निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
गौरतलब है कि उक्त सडकों के लिये पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे और पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने राज्यपाल के जिले में प्रवास के दौरान मांग पत्र सौंपते हुये सडकों के निर्माण की मांग की थी। जिसके बाद उक्त सडकों के लिये प्रशासकीय स्वीकृति जारी हो चुकी है। श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे ने राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये जिलेवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जिले में विकास के लिये कोई कसर नहीं छोडी जायेगी, इन सडकों के निर्माण से आवागमन सुलभ होगा। उन्होंने कहा कि अन्य सडकों के लिये भी प्रयास जारी हैं आगामी समय में अन्य सडकों की मरम्मत व निर्माण के लिये स्वीकृति के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में जिले में चारों ओर सडकों का विकास हुआ है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button