प्रदेश
केन्द्रीय राज्यंमत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 19 जनवरी को पेसा प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे

डिंडोरी।केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 19 जनवरी को प्रातः 10ः00 बजे जेवरा से प्रस्थान कर प्रातः 11ः00 बजे ग्राम बिलगांव आगमन करेंगे। आप दोपहर 1ः00 बजे बिलगांव से प्रस्थान कर दोपहर 1ः30 बजे मानिकपुर आगमन कर पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन और पेसा कानून प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3ः30 बजे मानिकपुर से प्रस्थान कर सायंकाल 4ः00 बजे बस्तरा आगमन कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायंकाल 5ः00 बजे बस्तरा से कटनी जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।