प्रदेश

मौके पर बोरिंग मशीन के आने के बाद ग्रामीणों ने दिया विकास यात्रा को गांव में प्रवेश,डुंगरिया के ग्रामीण पानी की समस्या से थे परेशान

शहपुरा । शहपुरा जनपद की ग्राम पंचायत मालपुर मैं आज से विकास यात्रा का आरंभ होना था परंतु जैसे ही सुबह विकास यात्रा के लिए अधिकारी कर्मचारी और जन प्रतिनिधि मालपुर पहुंच रहे थे उसी दरमियान ग्रामीणों ने डुंगरिया में स्वागत गेट के पास बड़ी संख्या मैं महिलाएं और बच्चे रास्ता रोक सड़क पर बैठ पहले विकास फिर यात्रा की मांग करते हुए गांव में पानी की समस्या के निदान की मांग करते रहे करीब एक घंटे चले प्रदर्शन,मनाने के सिलसिले सहित तत्काल पानी की समस्या के निदान हेतु स्थल पर बोरिंग मशीन के पहुंचने के बाद ग्रामीण किसी तरह माने एवम विकास यात्रा को ग्राम में प्रवेश करने दिया,उक्त घटना से तो स्पष्ट जाहिर होता है कि स्थानीय प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओ के निदान के प्रति कितना लापरवाह है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button