मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : एक दूजे के हुए 119 जोड़े, केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते सहित प्रभारी मंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में हुए शामिल

शहपुरा। नगर के स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन बुधवार को हुआ उक्त आयोजन में जनपद पंचायत शहपुरा ,मेहंदवानी,सहित नगर पंचायत शहपुरा के 119 जोड़े सात फेरे ले एक दूजे के हुए,कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहन यादव,सांसद एव केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी शामिल होकर नवदाम्पत्य जीवन मे बँधे जोड़ो को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दिया।उक्त सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मोहन यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष रूरेश परस्ते,विधायक भूपेंद्र मरावी ,भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज विलैया,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम,जिला महामंत्री जय सिंह मरावीजनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो,उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल ,नगर परिषद अध्यक्ष शालनी अग्रवाल,मुकेश साहू, सांसद प्रतिनिधि संतोस साहू,मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, विष्णु अवधिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

