प्रदेश

खुले मंच से भाजपा पार्षद ने अध्यक्ष से कहा जल्द करवाए अपूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण, मढिया निर्माण कार्य के विवाद का हो निपटारा

शहपुरा।नगर परिषद द्वारा आज विकास यात्रा का समापन कार्यक्रम श्रीराम मंदिर बाजार चौंक में रखा गया था इस दौरान उपस्थितो को संबोधित करते हुए भाजपा पार्षद एव पूर्व नप उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने खुले मंच से कहा की नगर मैं पूर्व परिषद द्वारा स्वीकृत अनेको निर्माण कार्य अभी भी अपूर्ण हालत में पड़े हुए है उन्होंने कहा कि पूर्व परिषद के कार्यकाल में वार्ड क्रमांक 5में स्थित मढिया के निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गई थी परंतु हाल ही में कुछ लोगो के द्वारा उपरोक्त निर्माण कार्य को प्रभावित किया जा रहा है,मनमानी की जा रही है खुले मंच से ही पार्षद ने अध्यक्ष से कहा की उपरोक्त मामले सहित अपूर्ण निर्माण कार्यों का आप सहित सम्पूर्ण परिषद संज्ञान ले जल्द पूर्ण करवाए।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button