प्रदेश
बिना राशि की उपलब्धता के ही पूर्व परिषद में स्वीकृत हुए थे निर्माण कार्य – शालिनी अग्रवाल

शहपुरा।आज विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के ही पार्षद एव पूर्व नप उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने खुले मंच से अध्यक्ष सहित सम्पूर्ण परिषद को पहले से स्वीकृत निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने सहित वार्ड क्रमांक 5 मैं मढिया के निर्माण कार्य में हो रहे विवाद का निपटारा करवाने की बात कही गई थी जिसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी अरुण अग्रवाल ने बतलाया कि पूर्व परिषद में बिना राशि की उपलब्धता के ही नगर के अनेकों वार्डों में निर्माण कार्यों से जुड़े भूमिपूजन करवा लिए गए थे परंतु उपरोक्त निर्माण कार्यों से जुड़ी राशि ही परिषद में उपलब्ध नहीं थी इसके अलावा वार्ड क्रमांक 5 में मढिया निर्माण कार्य में उपजे विवाद का निपटारा प्रशासनिक नियमो के अनुसार होगा।