प्रदेश

कांग्रेस ने शहपुरा विधानसंभा क्षेत्र के चारों ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्ष किए नियुक्त,शहपुरा ब्लाक अध्यक्ष संजय राय,विक्रमपुर अमित गुप्ता,अमरपुर महेंद्र ठाकुर,मेहंदवानी दुर्गा साहू को मिला मौका

शहपुरा।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर शहपुरा विधायक भूपेन्द्र मरावी जिला प्रभारी कदीर सोनी, जिला काँग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला की सहमति से संगठन प्रभारी राजीव सिंह के द्वारा डिंडोरी जिले की शाहपुरा विधानसभा के चारों ब्लॉको में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं जहां विक्रमपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता अमरपुर महेंद्र ठाकुर मेंहदवानी दुर्गा साहू को दूसरी बार ब्लाॅक अध्यक्ष बनाया गया है तो वही शहपुरा ब्लाॅक में परिवर्तन करते हुए युवा नेता संजय राय को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है इसी के साथ शहपुरा ब्लाॅक का कार्यवाहक अध्यक्ष अजय शर्मा, मेंहदवानी दीपक मानिकपुरी, अमरपुर संतोष कुमार उइके को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है
सभी ब्लाॅक अध्यक्षो एवं कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ काँग्रेसी ,युवा काँग्रेस, महिला काँग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल, किसान काँग्रेस एवं सभी काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी एवं अध्यक्षो के स्वागत का शिलशिला चलता रहा।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button