प्रदेश
बांकी के पास नहर में मिला शव

शहपुरा। थाना शाहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बांकी और मुड़की के बीच पडने वाली नहर में एक अज्ञात शव मिला है मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है पुलिस मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कर रही हैं शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है चूंकि शव नहर में उल्टा पड़ा है इसलिये हत्या की आशंका लोग जाहिर कर रहे है।अभी तक शव की पहचान नही हो सकी है।