प्रदेश

जल संकट:बूंद बूंद पानी के लिए जद्दोजहद,ग्रामीण पानी के लिए लगा रहे जान की बाजी,जनपद अध्यक्ष पीएचई की टीम लेकर पहुंची गांव

Lokvichar


काशी अग्रवाल शहपुरा। अभी 22 मार्च को जल दिवस के अवसर पर पानी बचाने को लेकर जिले में तमाम आयोजन किए गए, विगत कई सालों से पानी के लिए पानी की तरह पैसा भी बहाया गया लेकिन कोई नतीजा दिखाई नही दे रहा, गर्मी के शुरुआती दिनों में ही कई इलाकों में जलसंकट भयावह रूप ले चुका है, और लोगों को जान जोखिम में डाल पानी जुटाना पड़ रहा है।आलम यह है कि एक ओर केंद्र सरकार सहित प्रदेश सरकार ग्रामीणों को घर घर पानी उपलब्ध कराने के तमाम दावे आए दिनों करती रहती है वही दूसरी ओर डिंडोरी जिला की प्रमुख जनपद शहपुरा के ग्रामीण इलाको में गर्मी का मौसम प्रारंभ होने के साथ ही घर घर पानी पहुंचने के दावों की कलई खुलती नजर आ रही है
आलम यह है की गर्मी के मौसम के प्रारंभ होने के साथ ही जनपद शहपुरा की ग्राम पंचायत छीरपानी के पोषक ग्राम खम्हरिया के ग्रामीण सुबह उठते ही दैनिक जरूरतों की आवश्यकता सहित पीने के पानी के जुगाड के लिए भटकते है तो कुछ ग्रामीण सूखे कुंए में जान जोखिम में डाल उतर कर लोटे के सहारे कुंए की तलहटी से पानी इकट्ठा कर परिवार के लिए आवश्यक पानी जुटा पाते है।

Lolvichar

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा
छीरपानी के पोषक ग्राम खम्हरिया में पानी की विकराल समस्या की जानकारी लगने के बाद गुरुवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आमों ने समस्या के निराकरण के लिए मोर्चा संभालते हुए पीएचई की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंची एव ग्राम में संभावित पानी मिलने के स्थान का पीएचई की सर्वे टीम के साथ मुआयना करवाया साथ ही बंद पड़े हैंडपंप सुख चुके कुंए का मुआयना कर वैकल्पिक व्यवस्था जल्द बनवाने की बात कही गई,बतलाया गया की सर्वेयर टीम द्वारा चिन्हित स्थानों पर बोर कर जल्द ही ग्रामीणों को पानी उपलब्ध करवाया जावेगा।

नल जल योजना कार्य को अब तक नही मिल सकी स्वीकृति
जानकारी अनुसार शासन की जनहितेषी योजना नल योजना के तहत उपरोक्त ग्राम मैं सर्वे कार्य पूरा कर विभाग द्वारा करीब 40 से पचास लाख की लागत से जुड़ा स्टीमटेट बना स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर भेजा गया है योजना के स्वीकृत होते ही ग्राम मैं पानी की समस्या का निदान तो हो जावेगी परंतु वर्तमान में ग्राम मैं पानी का विकराल संकट है।

LOKVICHAR

अब तक पानी की पुख्ता व्यवस्था नही आजादी के बाद से न जाने अब तक जितने भी जनप्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए उन्होंने अब तक छीरपानी के पोषक ग्राम खम्हरिया जिसकी वर्तमान में आबादी करीब 700 से अधिक है में पानी की समस्या के समाधान हेतु कोई ठोस व्यवस्था नही की है बरहाल वर्तमान में ग्राम में 09 से अधिक कुंए एव 10 से अधिक हैंडपंप है परंतु वे सभी गर्मी के मौसम के प्रारंभ में ही सूख गए है जिस कारण से ग्राम में पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

इनका कहना है– लंबे समय से गांव मे पानी की समस्या है गांव के कुंए सुख चुके है,हेडपंप का जलस्तर नीचे चले जाने से पानी हेडपंपो से भी नही मिल पा रहा है।सुकरती बाई सरपंच ग्राम पंचायत छीरपानी

छीरपानी पंचायत के पोषक ग्राम खम्हरिया में पानी संकट की समस्या की जानकारी मिली थी मेरे द्वारा गुरुवार को पीएचई की टीम के साथ ग्राम पहुंच बोर खनन के लिए सर्वे कुछ स्थानों पर करवाया गया है जल्द ही बोर के माध्यम से ग्रामीणों को पानी मिलने लगेगा।प्रियंका आर्मो,अध्यक्ष जनपद पंचायत शहपुरा

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button