प्रदेश

एबीवीपी ने मनाया शहीद दिवस

डिंडोरी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का छात्र हित में कार्य करने वाला सबसे बड़ा संगठन है शैक्षिक कार्य के साथ-साथ देश के अमर शहीदों को याद करना भी संगठन का कार्य है। छात्र-छात्राओं को अमर शहीदों का बलिदान दिवस याद करना चाहिए ।आज के दिन भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव को फांसी दी गई थी जिसे हम सभी बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शासकीय सीनियर बालक छात्रावास में एकत्रित होकर शहीद दिवस मनाया साथ ही दीप जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह तीनों भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक थे जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी क्रांतिकारी भगत सिंह ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था साथ ही भगत सिंह ने अपने प्राणों का बलिदान हंसते-हंसते दे दिया इन तीनों क्रांतिकारियों को आज के दिन ही फांसी पर चढ़ाया गया था जिसे भारत देश शहीद दिवस के रूप में याद करता है इन शहीदों का बलिदान देश का प्रत्येक नागरिक भूला नहीं है और इस भारत देश को जब-जब भी जरूरत पड़ेगी युवा तरुणाई आगे आकर इसी प्रकार से देश की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रो विकास जैन जिला प्रमुख, वर्षा सैंडी नगर विस्तारक, विवेक मार्को भाग संयोजक, टीकाराम, रिंकू, अदिति एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button