नदी मे उतराते मिला युवक का शव,तीन दिनों से था लापता

बजाग-नगर की चकरार नदी मैं आज सुबह एक युवक का शव पानी मे उतराते हुआ मिलने सनसनी फेल गई बताया गया की युवक एक सप्ताह पहले अपनी ससुराल बजाग आया हुआ था जो की विगत तीन दिनों से लापता था बाद मे उसकी लाश चकरार नदी के गहरे पानी मे उतराती हुई मिली।सूचना मिलते ही बजाग् पुलिस मोके पर पहुंच गई एवं घटना के कारणों का पता लगाने मे जुट गई है घटना के सम्बन्ध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबखार निवासी महेश पिता बालचंद वनबासी उम्र 32 वर्ष एक सप्ताह पूर्व बजाग के पीपर मोह्हला मे स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था तीन दिनों पहले युवक घर से खाना खाकर निकल था कई दिनों से युवक के घर वापस नहीं आने पर युवक के परिजन रिस्ते नातेदारी और संभावित स्थानों मे तलासते रहे पर युवक का कही पता नहीं चला। अंततः युवक की उतराती हुई लाश चकरार नदी मे बड़े पुल के पास के घाट मे मिली ।बजाग पुलिस मर्ग क़ायम करते हुए घटना की जाँच कर रही है