प्रदेश

मां शारदा टेकरी में भव्यता के साथ निकली जवारे कलश शोभायात्रा,हुआ जवारों का विर्सजन



शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र माँ शारदा टेकरी में शुक्रवार को जवारे विसर्जन हेतु भव्य शोभा यात्रा निकाली गई उक्त शोभायात्रा यात्रा में नगर सहित बरगांव, करौंदी, कंचनपुर के अलावा अनेको ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शारदा टेकरी पहुँचे। वही देर शाम जवारो का विर्सजन मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट के पास बनी नहर में किया गया। गौरतलब है कि शहपुरा स्थित उपरोक्त मां शारदा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रध्दालुजन माता के दर्शन हेतु पहुचते है।क्षेत्र का प्रसिद्ध देवी स्थान मां शारदा टेकरी है जहां मां शारदा मां दुर्गा माता महाकाली मनसा देवी बिरासिनी देवी राा दरबार सहित विभिन्न देवी देवताओं का सिद्ध स्थल है यहां पर नवरात्रि कि 9 दिनों तक धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं दसवे दिन जवारा विसर्जन किए जाते हैं जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button