प्रदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश के प्रदर्शन के बाद मामला दर्जजिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य पर मामला दर्ज

डिंडोरी। सागरटोला चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष के आह्वान पर हुए किसान आंदोलन पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य पर मामला दर्ज किया है, गाड़ासरई थाने में आवेदक भरत सिंह बटटे पिता राम प्रसाद सिंह बटटे उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम लवानीटोला थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर हाल पदस्थ तहसीलदार बजाग जिला डिण्डौरी के द्वारा आर आई ओमप्रकाश वर्मा, पटवारी भूपेन्द्र कुशराम के थाना पहुंच कम्प्यूटरीकृत टाईपशुदा आवेदन पत्र इस आशय का पेश किया गया कि अनावेदकगण रूदेश परस्ते ने अपने साथियों वैभव परस्ते, सरपंच ग्राम कूड़ा, दिनेश धुर्वे निवासी ग्राम जुगदेई थाना करंजिया, रमेश राजपाल निवासी डिण्डौरी, जितेन्द्र उर्फ जीतू ठाकुर निवासी डिण्डौरी, श्रीमति हीरा रूदेश परस्ते निवासी ग्राम कोसमडीह, श्रीमति अंजू व्यौहार निवासी डिण्डौरी, श्रीमति रोशनी टांडिया निवासी गोरखपुर व अन्य लोगो के साथ एन एच 543 एवं एन एच 45 में स्थित सागरटोला चौराहा थाना गाडासरई में किसान आंदोलन धरना प्रदर्शन, चक्का जाम, विधि विरूध्द जमाव कर राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहा से आने जाने वाले राहगीरों, वाहन चालको को बलपूर्वक रोक कर पुरी तरह से अवरूध्द किया गया। आवेदन पत्र के अवलोकन पर अनावेदकगणो के विरूध्द धारा 341, 147, 149 ताहि का अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आवेदन पत्र के अनुसार उक्त सभी ने 10/04/2023 को जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न मांगो को लेकर किसान आंदोलन धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया जिसमें समय 15.30 बजे से 17.00 बजे तक करीब डेढ घण्टे तक अवैधानिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक NH-543 एवं NH-45 में स्थित सागरटोला चौराहा थाना गाडासरई में रूदेश परस्ते ने अपने साथियों के साथ विधि विरूध्द जमाव कर राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहा से आने जाने वाले राहगीरो वाहन चालको को बलपूर्वक रोक कर राष्ट्रीय राजमार्ग को पुरी तरह से अवरुध्द किया गया। जिससे मार्ग से आने जाने वाले राहगीरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा पुतला दहन करने का भी प्रयास किया गया। उक्त घटना के समय रुदेश परस्ते व उसके साथी गणो को तहसीलदार तथा स्टाफ पटवारी भूपेन्द्र कुशराम, अविनाश खुरसेंगा, योगेश बर्मन व राजस्व निरी. ओमप्रकाश वर्मा, धनीराम कुशराम तथा अन्य स्टाफ के द्वारा समझाईश दी गई जो काफी प्रयास के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहा से हटे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button