विकास यात्रा के माध्यम से हमारी सरकार ने जन जन को लाभांवित किया -अजय जमवाल… भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की बैठक सम्पन्न

डिण्डौरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिला जिला संगठन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे सर्वप्रथम भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की गई भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संगठन की दृष्टि से संपूर्ण जिले का वृत रखा साथ ही प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए संगठन के कार्य को बताया एवं डिंडोरी , शाहपुरा विधानसभा के शक्ति केंद्र बूथ केंद्र के विषय के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपनी बात रखी साथ ही प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जो निर्देश दिए जाते हैं वह कार्य जिले में विधिवत संपादित हुए जिसकी जानकारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री को दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पधारे क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान मे विकास यात्रा गांव गांव पहुंची है साथ ही विकास कार्यो का हितलाभ वितरण हुआ है जिससे हमें प्रतीत हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता के हित के लिए बहुत कार्य किए हैं कोविड काल में जब सारा देश इस महामारी से जूझ रहा था उस समय केंद्र की मोदी सरकार ने हमें वैक्सीन देकर इस महामारी से बचाया साथ ही जब विपक्ष दल के लोग कोरोना महामारी के समय घर में बैठे हुए थे उस समय हमारे भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकर्ता वह भारत की जनता की सेवा में लगा रहा भाजपा संगठन के कार्यकर्ता हर गरीब के की चिंता करता है और सामाजिक स्तर मै भी अनेकों कार्य करते रहते है कोरोना काल में भी समाज के लिए हमारी पार्टी ने कार्य किया है ऐसे कार्य सिर्फ भाजपा ने ही किया और कोई दूसरी पार्टी ने नहीं किया सामाजिक कार्य करते हुए महामारी के समय हमारे बहुत से कार्यकर्ता को अपनी जान भी गंवानी पड़ी लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी और हम जन सेवा में लगे रहे हमारी भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारा संगठन सबसे मजबूत है हम संगठन के माध्यम से समाज के हित के लिए काम करते हैं हमारी पार्टी संस्कारित पार्टी है हमें संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए मण्डल व शक्तिकेन्द्रों में बूथ के अंदर बैठक करना है दीनदयाल उपाध्याय की के अंतोदय के सपने को साकार करना है।
श्री जामवाल जी ने अपने भाषण में कहा कि हमारी पार्टी बूथ इकाई है मेरा बूथ सबसे मजबूत का हमने नारा दिया है उसी के हिसाब से हमें कार्य करना है । बूथ में हमें मजबूती से कार्य करना है मंडल की इकाई को सबसे मजबूत इकाई मानते हैं हमारे सभी कार्य मंडल की वजह बूथ स्तर में होय आज के बाद जो भी कार्य होंगे बूथ स्तर पर होंगे हमें 22 करणीय कार्य के आधार पर कार्य करना है जिसमें मुख्य रूप से नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना, बूथ पर दीवार लेखन करना इत्यादि उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं से यह पूछा कि 22 करणीय कार्य कौन-कौन से करना है इस पर कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने अपनी जगह पर खड़े होकर 22 करणीय कार्यों को संगठन मंत्री से बताया। सोशल मीडिया पर भाजपा मध्य प्रदेश नेतृत्व के ट्विटर फेसबुक आईडी पर जोड़ना पालन करना साथ ही समाज में किसी भी प्रकार की आपदा आने पर सेवा और सहयोग की भावना से तत्काल टोली के साथ मदद करना साथ ही मन की बात कार्यक्रम हर मतदान केन्द्र मे सम्पन्न करना है। मतदाता सूची के पन्ना के अनुसार पन्ना समिति बनाने पर जोर देना पन्ना समिति के अंतर्गत आने वाले परिवार में मतदाताओं के संपर्क में रहें अपने बूथ के अंतर्गत बस्तियों में परिवार के साथ बैठक करना एवं प्रदेश कार्यालय बूथ समिति आवश्यक जानकारी रखने हेतु जो रजिस्टर भेजा गया है बूथ स्तर पर ही रहेगा इसकी एक प्रति मंडल पर रहेगी यह रजिस्टर अपडेट होता रहे और सुरक्षित रहे इसकी भी हमें चिंता करना है।

जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर मतदान केन्द्रों मै बूथ स्तर के कार्यक्रम सम्पन्न करना है। साथ ही हमें शक्ति केन्द्र मे पंच परमेश्वर एवं मतदान केन्द्र मे त्रिदेव को सक्रिय कराना है और सहभागिता हो यह सुनिश्चित करें भाई साहब को आश्वस्त करते हुए कहा कि निश्चित ही हम इस बार डिंडोरी एवं शाहपुरा विधानसभा जीत के आएंगे लेकिन यह तभी संभव है जब हम योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।
संगठन के सभी कार्यक्रम सम्पन्न करना है इसके साथ ही हमे हमारी सहभागिता कैसे हो इसकी चिंतन करना है। आप सभी को याद होगा कांग्रेस के काल मे भारतीय जनता पार्टी को खाली खजाना व देनदरियां और राजकोष घाटे मे था आपको याद होगा कांग्रेस राज मे अधेर नगरी चैपट राजा हुआ करता था, उस जमाने मे बिजली आती नही थी, बिजली केवल जाती थी, 24 घंटे मे सिर्फ 2-4 घंटे ही आती थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शासन मे भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार ने हर गांव को प्रधानमंत्री सड़क से जोड़ने का कार्य किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं संभाग की प्रभारी राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार जी भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे जी उपस्थित रहे
कार्यक्रम मंच का संचालन जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी व आभार जिले के महामंत्री जय सिंह मरावी ने व्यक्त किया। बैठक मे मुख्यरूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू, वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जैन जी पूर्व विधायक डीसी
जिलाउपाध्यक्ष सुशीला मार्को प्रीतम मरावी महेश पाराशर मनोहर सिंह ठाकुर, जिला मंत्री कीर्ती गुप्ता, सपना जैन, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, मनका सिंह वनवासी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला सहमीडिया प्रभारी अनूप गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष स्कन्द चैकसे, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र पाठक, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, आई.टी. जिला संयोजक राहुल कुमार पाण्डेय, मण्डल अध्यक्षगण लक्ष्मण सिंह ठाकुर, हेम सिंह राजपूत राजकुमार मोंगरे, राजेश्वर साहू , कृष्ण कुमार मिश्रा, घनश्याम कछवाहा, वीरेंद्र साहू , सुशील राय, युमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा दशरथ सिंह राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, कंुवरिया मरावी, चन्द्र शेखर नायक, युमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाल कुशराम अनिल साहू, डाॅ धमेन्द्र जैतवार, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
