भाजपा मंडल शहपुरा में हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती

शहपुरा।भाजपा मंडल शहपुरा में आज संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर चंदन वंदन एवं दीप प्रज्वलित कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बूथ क्रमांक 72 पर मनाई गई ,जिसके कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम कुशवाहा ,जिला मीडिया सह संयोजक अनूप गुप्ता , सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामलाल रजक , मंडल उपाध्यक्ष जीतू राय, मंडल उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी , डॉ अरविंद रजक ,मंडल महामंत्री सुरेंद्र साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय साहू , पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल मंत्री मनोज यादव,अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल दिलीप कुमार झा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री पवन झारिया जी, अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यालय मंत्री कैलाश झारिया , शिव कुमार बरमैया , कैलाश यादव, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।