डिंडोरी में भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ मनाई संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

डिण्डौरी:- भारतीय जनता पार्टी जिला डिण्डौरी कार्यालय मे संविधान निर्माता, भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र पाठक, पूर्व विधायक डी.सी. उरैती, मंचासीन रहें। सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जलित कर डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर भीमराव अम्बेडकर जी अमर रहे अमर रहे नारो के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमे सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने बताया कि बाबा साहब विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनैतिज्ञ व समाज सुधारक भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे साथ ही समाज को नयी दिशा देने का प्रयास किया है अम्बेडकर जी द्वारा तैयार किये गये संविधान के पाठ मे नागरिको के लिए नागरिक स्वंतत्रता की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए संवैधानिक गारंटी एवं सुरक्षा प्रदान की गई है। जिसमे धर्म की आजादी, छुआधुत को खत्म कराना, एस टी, एस सी, ओबीसी वर्ग को आर्थिक संबल प्रदान करने का प्रयास बाबा साहब के द्वारा किया गया है भारतीय जनता पार्टी उन्हें नमन करती है। वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने बताया कि आजादी के 60 साल तक कांग्रेस ने देश मे राज किया लेकिन बाबा साहब को उनका अधिकार कभी नही दिया लेकिन हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब केन्द्र मे आयी तो बाबा साहब अम्बेड़कर जी को उनका वास्तविक सम्मान दिलाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया और भारत रत्न से नवाजा। कार्यक्रम के अंत मे अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परिश्रम नागेश ने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब एक विद्वान के रूप मे उनकी प्रतिष्ठा ने उनकी स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री एवं संविधान निर्माता बने उन्होने आजादी से व्यक्तिगत स्वतंत्रता मे ज्यादा विश्वास किया है। पूर्व विधायक डी.सी. उरैती ने भी सम्बोधित किया।
मंच का संचालन मण्डल महामंत्री चन्द्रशेखर नायक एवं आभार अजा मोर्चा महामंत्री सुशील गवले ने व्यक्त किया।
उक्त कार्यक्रम मे मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, अजजा मोर्चा महेश धूूमकेती, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, आशीष वैश्य, सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
