प्रदेश

नमामि देवी नर्मदे प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का हुआ डिंडोरी आगमन

डिंडोरी। भाजपा के नमामि देवी नर्मदे विभाग के प्रदेश संयोजक माननीय कमल राजपाल का कल डिंडोरी नगर आवागमन हुआ प्रदेश संयोजक का समनापुर चौराहे पर जिला संयोजक हर्षवर्धन कटारे व उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया प्रदेश संयोजक के साथ प्रदेश के सह संयोजक अजय शुक्ला उपस्थित थे ।तत्पश्चात भाजपा कार्यालय में पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया,जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम के मुख्य आतिथ्य में उनका साल श्रीफल देकर स्वागत किया गया ।
बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तेलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई इसके पश्चात मां नर्मदा की प्रतिमा व शाल श्रीफल के द्वारा विभाग के कार्यकर्ताओं व भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में विभाग के प्रदेश संयोजक माननीय कमल राज्यपाल जी ने कहा कि नमामि देवी नर्मदे विभाग नर्मदा तटों को जोड़ने का एक माध्यम है क्योंकि आगे जाकर पानी की समस्याओ से संबंधित यह विभाग अति महत्वपूर्ण है माँ नर्मदा जीवनदायिनी है जिसकी स्वच्छता संवर्धन ही हमारा परम उद्देश्य है व्यापारियों से मिलकर यह निर्णय लेना आवश्यक है की मां नर्मदा में जाने वाली प्लास्टिक व कचरा कैसे बंद किया जाए क्योंकि अधिकतर दीप जलाने के लिए जो दीपक का इस्तेमाल होता है वह प्लास्टिक के होते हैं मां नर्मदा के आसपास वृक्ष लगाने से भी प्रदूषण पर रोकथाम हो सकती है आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने बताया कि 21 सूत्रीय करणीय कार्य प्रदेश के द्वारा जिले जले अनुसार किए जाने हैं एवं मां नर्मदा की सफाई को लेकर स्वच्छता अभियान एवं अन्य अभियान भी चले चलाए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा की जिले के 8 में से 7 मंडल मां नर्मदा के तट को जोड़ते हैं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए हमें मां नर्मदा की साफ सफाई व घाटों के संवर्धन हेतु कार्य करना प्रमुख उद्देश्य होगा आने वाले समय में मां नर्मदा सफाई हेतु वृहद अभियान चलाए जाएंगे।

तत्पश्चात कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विभाग के जिला संयोजक हर्षवर्धन कटारे के द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलामहामंत्री जय सिंह मरावी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवरिया मरकाम, जिला महामंत्री कुंवारिया बाई, शाहपुर मंडल अध्यक्ष सुशील राय खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनीश शर्मा,समाज सेवी राजेश बर्मन, विवेक अहिरवार प्रशांत सोनी, मोहन पटेल आदि उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button