प्रदेश
मंत्री कुलस्ते ने शहपुरा में निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

शहपुरा।सोमवार को क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नगर में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया,जानकारी अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 13 में महादेव गुप्ता के मकान से डुमारी यादव की दुकान तक सीसी रोड में टॉप लेयर निर्माण कार्य एव वार्ड क. 14 सार्वजनिक दुर्गा मढिया में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल,उपाध्यक्ष मुकेश साहू,पार्षद हरीश साहू, अनामिका गुप्ता,प्रीति अरविंद श्रीवास्तव,जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो,भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल अग्रवाल,बसंत गुप्ता,सीएमओ राजेश मार्को सहित अन्य जन उपस्थित रहे।