प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रमों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई

डिंडोरी।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 25 मई को डिंडौरी जिले में लाड़ली बहना सम्मेलन एवं रजत जंयती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के आगमन एवं कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु कार्यक्रम स्थल शहपुरा एवं डिंडौरी में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु अधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी शहपुरा श्रीमती काजल जावला को कार्यक्रम स्थल शहपुरा/बरगांव तथा अनुविभागीय अधिकारी डिंडौरी श्री आर.बी. देवांगन को कार्यक्रम स्थल डिंडौरी के लिए मुख्य अतिथि के आगमन से प्रस्थान तक सम्पूर्ण कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदार शहपुरा श्री गोविंदराम सलामे शहपुरा हेलीपेड में हेलीपेड के बाहर शामियाना में आम नागरिकों, पदाधिकारियों की बैठक एवं शांति व्यवस्था तथा हेलीपेड के अंदर मुख्य अतिथि के स्वागत हेतु नामांकित व्यक्तियों/पदाधिकारियों को प्रवेश करायेंगे। नायब तहसीलदार श्री राजाराम कोल और मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शहपुरा श्री गणेश पाण्डेय कार्यक्रम स्थल बरगांव में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी बजाग श्री बी.एन. वासनिक डिंडौरी हेलीपेड/कार्यक्रम स्थल/मुख्य मार्ग के लिए हेलीपेड के बाहर शामियाना में आम नागरिकों, पदाधिकारियों की बैठक एवं शांति व्यवस्था तथा हेलीपेड के अंदर मुख्य अतिथि के स्वागत हेतु नामांकित व्यक्तियों को प्रवेश कराना, मुख्य अतिथि के कार्यक्रम के लिए प्रस्थान के बाद डिंडौरी नगर के मुख्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। तहसीलदार डिंडौरी श्री एस.एल. विश्नोई कार्यक्रम स्थल डिंडौरी के लिए मंच के सामने डोम के मध्य भाग से दायीं ओर जनप्रतिधियों/आम नागरिकों की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। नायब तहसीलदार अमरपुर श्री भगवानदास कुमरे कार्यक्रम स्थल डिंडौरी मंच के सामने डोम के मध्य भाग से बायीं और जनप्रतिधियों/आम नागरिकों की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। नायब तहसीलदार करंजिया श्री दिनेश बरकड़े डोम के मध्य में हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। तहसीलदार बजाग श्री बी.एस. बट्टे कार्यक्रम स्थल डिंडौरी के लिए डोम के पीछे से जन सामान्य एवं हितग्राहियों के प्रवेश द्वार से मध्य भाग तक बैठक सुनिश्चित करेंगे। नायब तहसीलदार समनापुर श्री सुंदरलाल यादव कार्यक्रम स्थल डिंडौरी के लिए डोम के पीछे से जन सामान्य एवं हितग्राहियों के प्रवेश द्वार से मध्य भाग तक बैठक सुनिश्चित करेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी डिंडौरी/शहपुरा एवं समस्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी कार्य के लिए तैनात सेवकों से समन्वय कर शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान डिंडौरी में रजत जयंती समारोह और लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 25 मई को प्रातः 10ः45 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11ः20 बजे शहपुरा हेलीपेड जिला डिंडौरी में आगमन करेंगे। आप प्रातः 11ः25 बजे शहपुरा हेलीपेड से प्रस्थान कर प्रातः 11ः35 बजे बरगांव आगमन कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 12ः35 बजे बरगांव से प्रस्थान कर दोपहर 12ः45 बजे शहपुरा आगमन कर दोपहर 12ः50 बजे शहपुरा से डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे। आप दोपहर 1ः00 बजे डिंडौरी आगमन कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 3ः00 बजे डिंडौरी से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button