बजाग पुलिस ने 18 हजार कीमत की चार पेटी अंग्रेजी शराब कि बरामद, एक पर कार्यवाही, ठिकाने पर दबिश से शराब माफियाओं में हड़कंप

बजाग।थाना क्षेत्र बजाग में आज सुबह 9 बजे पडरिया डोंगरी में ठेकेदार के ठिकाने पर अंग्रेजी शराब की दबिश देकर जब्त की। बजाग पुलिस द्वारा दबिश के दौरान 4 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई जिसमें 18000 रूपए की शराब बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर ठिकाने पर छापामारी की गई है।
सूत्र बताते हैं कि बजाग मुख्यालय में जगह जगह अवैध शराब बिक रही है जिसमें आबकारी विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही ना करने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है वहीं ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि शराब माफियाओं को आबकारी विभाग के अफ़सर बचाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सम्मानित लोगों के घर में घुसकर उन्हें बदनाम करने की साज़िश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जब आबकारी विभाग के अफ़सर से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
इनका कहना है
मुखबिर की सूचना पर 4 पेटी अंग्रेजी शराब पडरिया के ठिकाने पर बरामद की गई है जिससे बजार लगभग कीमत 18000 रूपए आंकी गई है, हम अभी और इस तरह की कार्यवाही करेंगे – रंजीत शैयाम टी आई थाना बजाग