प्रदेश

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में डिंडोरी जिला बालाघाट जोन में टॉप पर,प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान

लोक विचार डिंडोरी।20जून को पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सीएम हेल्प लाइन शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग जारी की गयी है जिसमे डिण्डौरी जिला द्वितीय समूह मे म.प्र. में चौथा स्थान प्राप्त किया है तथा बालाघाट जोन में टॉप स्थान प्राप्त किया है जिसका सम्पूर्ण श्रेय पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा को जाता है, कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत प्रभारी ASI ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि 20मई 23 से 20जून23 के मध्य 186 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे 136 शिकायतों का सन्तुष्टि पूर्वक निराकरण कराया गया है तथा 35 शिकायतें राजस्व (जमीनी) विवाद सम्बंधी है जिनकी जाँच कर उनका भी सन्तुष्टि पूर्वक निराकरण कराया जायेगा, जिले मे प्रतिदिन पुलिस विभाग से सम्बंधित जो भी शिकायतें प्राप्त होती है उन्हे जिला पुलिस कप्तान द्वारा स्वम् समीक्षा कर शिकायतों पर विधि सम्मत कार्यवाही करने हेतु तत्काल सम्बंधित थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये फरियादी से मिले और उसकी समस्या का त्वरित निराकरण करने पाबंद किया जाता है जो शिकायतें थाना स्तर पर निराकृत नही हो पाती है उन्हें कप्तान द्वारा स्वम् समक्ष बुलाकर उनकी समय सुनकर तत्काल शिकायत प्रभारी के माध्यम से निराकरण हेतु निर्देशित किया जाता है। जिसकी – वजह से डिडौरी जिला विगत 2 वर्षों से म.प्र. मे अपना उच्च स्थान बनाये हुये हैं तथा बालाघाट जोन मे टॉप ग्रेड मे अपना कब्जा बनाये हुये है जिसके लिये पूर्व मे ग्रह सचिव मप्र शासन द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदाय किया गया है, शिकायतों के निराकरण मे शिकायत प्रभारी ASI ब्रजेश त्रिपाठी द्वारा दिन रात कड़ी मेहनत करते हुये थाना/ चौकी प्रभारियों से सामंजस्य स्थापित कर जिले का नाम उच्च पायदान में स्थापित किये हुये है। इसके लिये जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारी बधाई के पात्र है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button