प्रदेश
शहपुरा:नगर में डिवाइडर युक्त सड़क निर्माण कार्य के लिये एक करोड़ की राशि जारी

शहपुरा।लंबे समय से शहपुरा के नागरिक बढ़ते ट्रेफिक की समस्या से निदान के लिए नगर के मुख्य मार्ग में डिवाइडर युक्त सड़क निर्माण कार्य की मांग कर रहे थे वही गत माह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नगर आगमन होने पर स्थानीय नेताओं सहित नागरिकों ने उनसे मांग भी की थी जिसके बाद मिली जानकारी अनुसार अब प्रदेश सरकार द्वारा उक्त मांग को पूरा करते हुए एक करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है साथ ही माडल कालेज के भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति भी प्रदेश सरकार द्वारा दे दी गई है।