प्रदेश

21 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को शहपुरा पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार

शहपुरा।दिनांक 1/10/2022 को ओमवती तेकाम पिता राम पाल उम्र 31 साल निवासी सरसा द्वारा अनावेदकगण मेखराम साहू निवासी बरगांव व अक्षय पवार निवासी पुणे महाराष्ट्र पर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल ₹2100000 ऐंठ लेने की रिपोर्ट पर अपराध धारा 420,34, ipc का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया था जो 1 आरोपी मेखराम साहू को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा के निर्देशन पर तथा अति.पुलिस अधीक्षक डिंडोरी जगन्नाथ मरकाम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा मुकेश अविन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया द्वारा टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया जो आरोपी अक्षय कुमार पिता बालासाहेब पवार उम्र 26 साल निवासी रिटायर्ड पुलिस कॉलोनी हड़पसर पुणे महाराष्ट्र को अपराध धारा सदर में गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय शहपुरा पेश किया गया जहां पर आरोपित को माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दहिया , स.उनि. संदीप पटेल, प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला, पंकज सिंह, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान की मुख्य भूमिका रही |

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button