प्रदेश

बिछिया चौकी प्रभारी को हटाने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

शहपुरा। बिछिया चौंकी में पदस्थ चौकी प्रभारी एएसआई शशांक श्रीवास्तव एवं हवलदार गंगाराम कोकड़िया को हटाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को पुलिस अधीक्षक के नाम से शहपुरा थाना प्रभारी को कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन सौंपते समय मांग की गई की बिछिया चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली विवादित है उनके संरक्षण में अवैध गतिविधियां चल रही है और गरीब लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है फरियादी और पीड़ित लोगों को घंटों चौंकी में बैठाया जाता है एवं परेशान किया जाता है वही हवलदार गंगा राम कोकड़िया द्वारा पूरे टाइम शराब में नशे मे रहकर लोगो से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और कोई भी कार्य नियमानुसार नहीं करते, इन दोनों की कार्यप्रणाली विवादास्पद है एवं क्षेत्र एवं ग्रामवासी त्रस्त है 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन मे कहा गया की यदि इन्हे नही हटाया जाता तो 2 दिन बाद बिछिया चौकी का घेराव कर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा और धरना प्रदर्शन आंदोलन में दोनों विधायक संगठन के जिला अध्यक्ष जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारी कार्यकर्ता सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे ज्ञापन सौंपते समय ब्लॉक अध्यक्ष संजय राय कार्यकारी जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता संगठन मंत्री राजेंद्र गुप्ता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अमित कछवाहा अजय शर्मा सत्यनारायण साहू मीडिया प्रभारी संजय दुबे रेवा झारिया इकबाल खान फरीद खान संदीप झारिया श्रीमती रजनी बर्मन साधना लखेरा एवं सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button