भगवान हनुमान जी की प्रतिमा को लात मारने की घटना के बाद आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर नगर के प्रतिष्ठान हुए बंद,हुआ विरोध प्रदर्शन

शहपुरा।हिंदुओ की आस्था से जुड़े मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट के पास स्थित भगवान हनुमान की प्रतिमा को लात मारने की घटना सामने आने के बाद नगर के हिंदुओ मैं काफी रोष है जिसके बाद गुरुवार को घटना से नाराज हिंदू समुदाय के लोगो ने एकजुटता दिखाते हुए नगर बंद का आह्वाहन किया जिसके बाद नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हो गए और सभी ने एकमत से प्रशासन से मांग की है कि मामले में आरोपित दोनो मुस्लिम युवकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जावे।
यह है पूरा मामला– शहपुरा में स्थित हिंदुओं के आस्था का केंद्र मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट पर स्थापित हनुमान प्रतिमा को मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों द्वारा लात मारने की घटना सामने आई है मिली जानकारी अनुसार मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट के पास ही टपरी बनाकर एक ग्रामीण गणेश गोलिया रहते है उन्होंने गुरुवार को पुलिस थाना शहपुरा पहुंच शिकायत दर्ज करवाई कि 17जुलाई की शाम अमजद खान और फिरोज खान(वन रक्षक) ने मिलकर धार्मिक भावना आहत करने के मकसद से गेट के पास स्थापित हनुमान प्रतिमा को लात मारी बरहाल शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा295,34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।