प्रतिमा अपमान मामले का मुख्य आरोपी वनरक्षक फिरोज खान हुआ निलंबित

लोकविचार शहपुरा।जिले के शहपुरा स्थित मां शारदा टेकरी के मुख्य गेट के पास स्थापित भगवान हनुमान की प्रतिमा का अपमान करने के मामले का मुख्य आरोपी फिरोज खान को निलंबित कर दिया गया है मिली जानकारी अनुसार कार्यालय वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल डिण्डौरी से जारी आदेश क्र.634में वर्णित है कि फिरोज खान, वनरक्षक वनोपज जांच नाका शहपुरा के विरुद्ध थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 369/ 2023 धारा 295, 34 ता.हि के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 20.07.2023 के 14:00 14:15 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शहपुरा के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर फिरोज खान, वनरक्षक को जिला जेल डिण्डौरी दाखिल किये जाने के फलस्वरूप फिरोज खान, वनरक्षक को गिरफ्तार दिनांक 20.07.2023 से शासकीय कर्तव्य से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।