झमाझम बारिश से बढ़ा नर्मदा का जलस्तर

डिंडोरी। डिंडोरी जिले में शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी रही बारिश के चलते नर्मदा में उफान देखा गया, रात्रि लगभग 3:30 बजे के बाद से नर्मदा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ जो सुबह 6:00 बजे तक लगातार बढ़ता रहा पानी का स्तर लगभग 15 से 20 फीट ऊपर आ गया नर्मदा में आई बाढ़ से यह स्पष्ट हुआ है कि पहाड़ी इलाकों में काफी बारिश हुई है अन्य सहायक नदियों में उफान का असर नर्मदा के जल स्तर पर देखने को मिल रहा है। हालांकि रात्रि से शुरू हुई बारिश का सिलसिला बिल्कुल भी नहीं रुका और लगभग 9 घंटे से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश के मौसम में अभी तक का सबसे उच्चतम जलस्तर नर्मदा में आज देखा जा रहा है। बाढ़ के चलते नर्मदा तट के छोटे मंदिर डूब गए हैं अगर दो से तीन घंटे तक जलस्तर इसी गति से बढ़ा तो संभव है की नर्मदा के पुल के ऊपर तक जलस्तर पहुंच जाए।
