प्रदेश
एनएच 45 बंद कर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कर रहे कलेक्टर का इंतजार

शहपुरा।भगवान हनुमान की प्रतिमा अपमान मामले मैं एनएसए की कार्यवाही के आश्वाशन के बाद कलेक्टर डिंडोरी से तय चर्चा को लेकर आज नगर सहित क्षेत्र के हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता नगर बंद कर बस स्टैण्ड में एकत्रित हो कलेक्टर डिंडोरी का इंतजार कर रहे है वही कलेक्टर के नही पहुंचने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एनएच 45 जाम कर कलेक्टर का इंतजार कर रहे है।मौके पर एडीएम,एसडीएम शहपुरा,एसडीओपी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद है।