प्रदेश
भाजपा जिलाध्यक्ष,जिला महामंत्री,मंडल अध्यक्ष का हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला

शहपुरा।भगवान हनुमान की प्रतिमा अपमान मामले मैं एनएसए की कार्यवाही के आश्वाशन के बाद कलेक्टर डिंडोरी से तय चर्चा को लेकर आज नगर सहित क्षेत्र के हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता नगर बंद कर बस स्टैण्ड में एकत्रित हो कलेक्टर डिंडोरी का इंतजार कर रहे थे वही कलेक्टर के नही पहुंचने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एनएच 45 जाम कर कलेक्टर का इंतजार कर रहे है वही हिंदू विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज,जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी और मंडल अध्यक्ष घनश्याम कचवाहा का पुतला जला उनका विरोध किया।