प्रदेश
कलेक्टर डिंडोरी से बैठक के बाद आरोपी का घर तोड़ने का हुआ निर्णय

शहपुरा।भगवान हनुमान की प्रतिमा अपमान मामले मैं एनएसए लगाने सहित आरोपी का घर तोड़ने की कार्यवाही के आश्वाशन के बाद कलेक्टर डिंडोरी से तय चर्चा को लेकर आज नगर सहित क्षेत्र के हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता नगर बंद कर बस स्टैण्ड में एकत्रित हो कलेक्टर डिंडोरी का इंतजार कर रहे थे वही कलेक्टर के नही पहुंचने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एनएच 45 जाम कर भाजपा नेताओं का पुतला भी जलाया था वही अब कलेक्टर डिंडोरी शहपुरा विश्राम गृह पहुंच हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से बात कर रहे है।कार्यकर्ताओं ने बतलाया कि बैठक के बाद निर्णय हुआ कि आरोपी का घर तोड़ा जावेगा साथ ही बतलाया गया कि आरोपियों के विरुद्ध एनएसए की कार्यवाही के लिए कलेक्टर द्वारा प्रस्ताव बना प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।