प्रदेश
पुल पर पानी होने की वजह से बीच रास्ते में फंसे स्कूली बच्चो को एसडीएम,नायब तहसीलदार की सजगता से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

शहपुरा।गत दो दिनों से क्षेत्र में जारी झमाझम बारिश के कारण क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर है इसी बीच शहपुरा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रैपुरा के पोषक ग्राम लालपुर के पास सांकुल नदी के पुल पर करीब चार से पांच फीट ऊपर पानी होने के कारण लालपुर, कापा सहित अन्य ग्रामों के स्कूली बच्चे और ग्रामीण बीच रास्ते में फंसे हुए थे जिन्हें जानकारी लगने के बाद एसडीएम निशा नापित और नायब तहसीलदार शैलेश गौर की सजगता से तत्परता दिखाते हुए पिपरिया स्थित छात्रावास और उनके नजदीकी रिशेतदारों के घर में लाकर उनके रुकने सहित भोजन की व्यवस्था की गई।