पशुओं की निस्वार्थ सेवा करने वाले शहपुरा निवासी अमित कुमार रजक को स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने किया सम्मानित

लोकविचार डिण्डौरी।
पालतू पशुओं सहित आवारा, असहाय जानवरों की निस्वार्थ सेवा करने शख्स शहपुरा निवासी अमित कुमार रजक को कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में 15 अगस्त को सम्मानित किया गया।पशुपालन विभाग डिण्डौरी के द्वारा गौसेवक के रूप में अमित कुमार रजक के नाम की अनुशंसा की गई थी।आपको बता दें अमित कुमार रजक एक ऐसे युवा हैं जो कई वर्षों से सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं सहित पालतू पशुओं की निस्वार्थ सेवा उनका इलाज करके करते हैं। जहां एक ओर आज की युवा पीढ़ी अपने काम से निवृत्त होकर आराम करती है । तो वहीं अमित कुमार रजक रात में नगर का भ्रमण करते हैं । जहां भी उन्हें कोई असहाय पशु दिखा या उसकी जानकारी मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचकर उसकी सेवा व इलाज करने में जुट जाते हैं। अमित कुमार रजक को कलेक्टर द्वारा सम्मान दिए जाने पर उनके परिवारजनों, इष्ट मित्रों सहित नगरवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।