पूर्व विधायक सीएस भवेदी सहित अन्य की शिकायत पुलिस अधीक्षक को की शिकायत,अजजा मोर्चा महामंत्री ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी…भवेदी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया

डिंडोरी। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम ने अपने निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में सोशल मीडिया में उनके दुष्प्रचार के संबंध में वस्तु स्थिति से अवगत कराया जिसमे विगत दिनों सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमे पंकज तेकाम के कार्यकाल में नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख किया गया है जिस संबंध में एक कथित ऑडिट रिपोर्ट भी अटैच है उन्होंने स्पष्ट किया किया कि यह ओछी राजनीति है क्योंकि ऑडिट रिपोर्ट कूट रचित है उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे और परिवार पर आरोप लगाए जा रहे हैं मैंने किसी व्यक्ति संगठन पर द्वेष भाव से काम नहीं किया पहली बार ऐसा लगा कि आपके सामने कुछ बातें रखूं।सोशल मीडिया में जानकारी लगी जिसमे नगर परिषद की ऑडिट रिपोर्ट और पैंपलेट प्रसारित किया जा रहा है लेकिन इस रिपोर्ट में कोई सच्चाई नहीं है उन्होंने कहा कि
पूर्व विधायक डा सी एस भवेदी और मनीष तिवारी के विरुद्ध शिकायत की है उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए है इन्ही दस्तावेज के आधार पर वह दुष्प्रचार कर रहे हैं।
दूसरा विषय मेरे परिवार के द्वारा धार्मिक ग्रंथ जलाने का दुष्प्रचार किया जा रहा है लेकिन इस तरह की घटना नहीं हुई है, मेरे परिवार पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसे सिद्ध करें 2008 09 में कौन सी घटना है
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस दुष्प्रचार से उनकी व परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है जिस पर वह मानहानि का मामला भी दर्ज कराएंगे।