06 सितंबर को शहपुरा पहुंचेगी जन आशीर्वाद यात्रा- मंत्री कुलस्ते,कहा विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 150 से ज्यादा सीटें

पियूष झारिया शहपुरा।शनिवार को स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का तय कार्यक्रम के तहत शहपुरा आगमन हुआ इस दौरान स्थानीय विश्राम गृह में उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बतलाया कि आगामी 6सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा शहपुरा पहुंचेगी।उन्होंने कहा की यात्रा की तैयारियों से जुड़ी बैठक आज की जा रही है।
विधानसभा चुनाव में 150 सीटे जीतने का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस मंडला लोकसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने बातचीत मैं बतलाया कि विधानसभा चुनाव में 150 सीट लाने का लक्ष्य है ऐसा दावा किया है,इसके अलावा उनके संसदीय क्षेत्र में चार नए जिलों की मांग हो रही है जिसमे शहपुरा ,घंसौर, नैनपुर और लखनादौन है अब देखना होगा कि इस चक्रव्यूह को वो कैसे तोड़ेंगे,इसके अलावा शहपुरा विधान सभा से पार्टी ने ओमप्रकाश धुर्वे पर भरोसा जताया है जिसको लेकर उन्होंने ने कहा कि सभी मंडल और शक्ति केंद्र में बैठक कर रणनीति बनाई जा रही है।