प्रदेश

राघोपुर मरवारी बांध निरस्त कराने ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे किया जाम

डिंडोरी। डिंडोरी जबलपुर हाईवे पर जोगी टिकरिया में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया ग्रामीणों ने जिले में बनने वाले राघोपुर बांध को लेकर अपना विरोध जताया है ग्रामीणों की मांग है कि किसी भी कीमत पर यह बांध नहीं बनना चाहिए बांध बनने से बड़ी संख्या में आदिवासी सहित अन्य किसान विस्थापित होंगे और उनके सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा हालांकि पहले भी ग्रामीण एकजुट होकर विरोध करते आए हैं जैसे ही उन्हें बांध को लेकर कोई सुगबुगाहट समझ में आती है तो वह अपना विरोध तेज कर देते हैं गौरतलब है कि जिले में इस समय अलग-अलग क्षेत्र में बनने वाले बांधों को लेकर ग्रामीण अपनी आवाज बुलंद किए हुए हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button