प्रदेश

कंचनपुर निवासी छात्रा विमला साहू को 12 वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर मिली ई-स्कूटी, सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद

शहपुरा डिण्डौरी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कक्षा 12वीं में स्कूल में प्रथम आने पर छात्र-छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा की गई थी। जिसका अमल करते हुए सीएम शिवराज के द्वारा स्कूटी छात्र-छात्राओं को वितरण करवाई गई है।
इसी सिलसिले में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहपुरा में अध्यनरत रही छात्रा विमला साहू पिता टूम लाल साहू निवासी कंचनपुर को विद्यालय में 85% अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल करने पर उसे स्कूटी प्रदान की गई। ई- स्कूटी मिलने पर छात्र विमला साहू व उसके पिता टूम लाल साहू सहित परिजनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Back to top button