शहपुरा जिला बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा

शहपुरा ।
सावन के अंतिम सोमवार को मां नर्मदा तट मालपुर से ग्राम करौंदी तक ग्रामीणों के द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में कांवड़िए शामिल हुए। शहपुरा को जिला बनाओ की मांग को लेकर कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा निकालते हुए पैदल चलते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
आपको बता दें कि शहपुरा को जिला बनाने की मुहिम बहुत तेज हो गई है। यहां शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में कावड़ यात्रा निकाला जाना भी इस मुहिम का एक हिस्सा है।
इस कांवड़ यात्रा में शाहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष भीमशंकर साहू, विधि सलाहकार एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, सोहन साहू, चिंतामन साहू, कुंजबिहारी साहू, अभिनेष,विनय, साकेत,दीपेश ,दीपक,कान्हा, महेश,हरीश,नरेश, शारदा नामदेव, रोहित,गिरीश, विजय,ममता,संतोष सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।