प्रदेश
शहपुरा नगर में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे को बहनों ने जिला बनाने को लेकर बांधी राखी

शहपुरा।नगर में बीजेपी के प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे को बहनों ने शहपुरा को जिला बनाने को लेकर राखी बांधी और बहनों के पैर छूते हुए उपहार दिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहपुरा विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे शहपुरा नगर के शिव शक्ति चौक पहुंचे जहां महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे को राखी बांधी और जिला बनाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का संदेश दिया
दरअसल ओमप्रकाश धुर्वे ने बहनों से राखी बंधवाने के उपरांत आशीर्वाद लेते हुए मुंह मीठा कराया और उपहार दिया । भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि निश्चित ही हमारा शहपुरा जिला बनेगा ।